रूस का यूक्रेन बंदरगाहों पर हमला, भारी मात्रा में अनाज नष्ट


Russia attack Ukraine ports, destroy huge amounts of grains

रूस और यूक्रेन की जंग को डेढ़ साल के करीब हो गए, लेकिन यह जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच रूस ने हमला करते हुए यूक्रेनी बंदरगाहों को अपना निशाना बनाया है। इस कारण बंदरगाहों पर रखा भारी मात्रा में अनाज नष्ट हो गया है। दुनिया में यूक्रेन और रूस मिलकर करीब 25 फीसदी अनाज निर्यात करते हैं। इनमें यूक्रेन सबसे अव्वल है। ऐसे में अनाज के नष्ट होने से कई देशों में अनाज को लेकर परेशानी हो सकती है। इस हमले की अमेरिका ने निंदा की है और ऐसे हमलों को अस्वीकार्य बताया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen