संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज के अनुसार भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी देशों की सबसे ज्यादा सहभागिता देखी गई है। भारत के जी20 सम्मेलन में अफ्रीकी यूनियन के सदस्य देश, दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीकन यूनियन डेवलेपमेंट एजेंसी, मॉरिशस, नाइजीरिया और इजिप्ट आदि शामिल हुए थे। भारत ने विकासशील देशों और वैश्विक दक्षिण की आवाज को भारत के जी20 की अध्यक्षता के दौरान मुखरता से उठाई है।