भारत की नई स्थायी प्रतिनिधि के रूप में रुचिरा कंबोज संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त हुईं हैं। अब वह न्यूयॉर्क में संयुक्त मुख्यालय की पहली स्थायी महिला दूत बनी हैं। उन्होंने अब टीएस तिरुमूर्ति की जगह ली है। वह एक ऐसी संयुक्त राष्ट्र महासभा में डिप्लोमैट रही हैं, जिन्होंने हर बार चीन और पाकिस्तान जैसे देशों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।वह भारतीय विदेश सेवा की 1987 बैच की अफसर हैं। इससे पहले रुचिरा कंबोज भूटान में भारत की पहली महिला राजदूत रह चुकी है।