राजस्थान के जयपुर में स्थित बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के सरकारी बंगले पर दो नाबालिग लड़कियों का बलात्कार किया गया है। गुरुवार को पीपाड़ सिटी पुलिस केस को लेकर बंगले पर जांच करने पहुंची। उस दौरान बर्खास्त मंत्री बंगले पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की और बंगले के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जोधपुर ग्रामीण SP धर्मेंद्र सिंह यादव के अनुसार 2 जुलाई को 15 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पीपाड़ थाने में अपनी बेटी और अपनी 17 साल की भांजी की किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया था। जांच के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को 26 जुलाई को अंबाला में 23 वर्षीय अशोक विश्नोई और 23 वर्षीय मेघराज जाट के साथ पकड़ा। लड़को से पता चला कि उन्होंने लड़कियों को बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के सरकारी आवास के शेल्टर होम ठहराया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दोनों आरोपीयों को हिरासत में ले लिया है।
मंत्री के बंगले पर दो नाबालिगों का बलात्कार, सीसीटीवी खंगालने पहुंची पुलिस की टीम।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen