राज्यसभा की 15 सीटों पर वोटिंग सुबह 9 बजे से जारी थी जो शाम 4 बजे खत्म हो गई थी। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, और कर्नाटक में मतदान हो रहा है।यूपी की 10 में से 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। इनमें भाजपा के अमरपाल मौर्य को 36 वोट, RPN सिंह को 34, साधना सिंह को 34, संजय सेठ को 29, संगीता बलवंत बिंद को 36, सुधांशु त्रिवेदी को 38, तेजवीर सिंह को 38, नवीन जैन को 34 वोट मिले। वहीं सपा की जया बच्चन को 34, रामजी लाल सुमन को 34 वोट मिले। इसके पहले नतीजे कर्नाटक से आए हैं, जहां कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है। भाजपा के नारायण बंदिगे ने भी जीत हासिल की। हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराया है। रिपोर्ट में दावा है कि कर्नाटक में भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया है।
राज्यसभा चुनाव: यूपी में भाजपा ने जीती 8 सीट, सपा को मिली 2 सीट।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen