दिल्ली में 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी "आप"


"AAP" will contest 4 Lok Sabha seats in Delhi

I.N.D.I.A की सदस्य AAP और कांग्रेस के बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग को लेकर दोनों पार्टियों में सहमति बनी। दिल्ली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, और चंडीगढ़ की लोकसभा सीटों के बंटवारे पर भी दोनों पार्टियां सहमत हुईं।दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए दोनों पार्टियों ने 4-3 का फॉर्मूला निकाला है। कांग्रेस तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि AAP चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटों पर BJP ने कब्जा जमाया था।गुजरात, हरियाणा, और चंडीगढ़ की एक-एक सीट दोनों पार्टियों में बटेंगी। चंडीगढ़ की सीट कांग्रेस के हिस्से में जाएगी, जबकि साउथ गोवा की सीट पर भी कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। गुजरात में दो सीटें AAP के हिस्से आएंगी, और हरियाणा में भी AAP एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen