अमेरिका में मानव तस्करी और बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन 23 लोगों में 5 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। दरअसल, यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस, होमलैंड सिक्योरिटी ने दूसरी सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ मिलकर मानव तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाया है।कैलिफोर्निया के केर्न काउंटी में चलाए जा रहे इस अभियान को 'ऑपरेशन बैड बार्बी' नाम दिया गया है। वहीं, जिन 5 भारतीयों को गिरफ्तार किया है वो पंजाब से हैं। इनमें 35 साल का जसविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, राजिंदरपाल सिंह,निशान सिंह, करनैल सिंह शामिल हैं।
अमेरिका में मानव तस्करी में 5 भारतीय मूल के पंजाबी गिरफ्तार
