केंद्रीय कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई सूची से जानकारी मिली है की भारतीय प्रशासनिक सेवा में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में इस पदोन्नती का अनुमोदन किया गया था। इस बैठक में राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा उपस्थित होकर कर इन अधिकारियों की पदोन्नती पर मुहर लगाई। पदोन्नत किए गए अधिकारियों में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 1996 बैच के 9 और 1997 बैच के 7 अधिकारी शामिल हैं। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में इन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें विशेष बैच में प्रवेश कराया जाएगा। हाल ही राजस्थान में गठन हुए 19 नए जिलों में आईएएस अधिकारियों की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकेगी।
राजस्थान में आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति।
