भाजपा की गठबंधन सरकार को सड़क से सदन तक घेरने की तैयारी। 10 लाख रोजगार का मुद्दा


Preparations to surround the BJPs coalition government from road to house. 10 lakh job issue

पटना बिहार: बिहार में महागठबंधन की सरकार है 10 महीने पूरे होने जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं को लगातार ठगने का काम कर रहे हैं। आज महागठबंधन की सरकार के बने 10 महीने होने जा रहे हैं। इस दौरान 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का जो वादा तेजस्वी यादव ने किया था उसमें महागठबंधन की सरकार विफल नजर आ रही है।

बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि, पिछले 10 महीने में आपने कितनी नौकरियां दी। आपने तो पहली कैबिनेट में ही 10 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन अब तक लगभग 20 कैबिनेट की बैठक हो चुकी हैं। आपने कितने लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने अपने लिए तो रोजगार उत्पन्न कर लिया। लेकिन बिहार के युवाओं से किया वादा अब तक पूरा नहीं कर पाए।

नीतीश कुमार से मांगा जवाब

भाजपा विधायक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह सवाल किया कि मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को कहा था कि 10 लाख नहीं बल्कि 20 लाख  युवाओं को नौकरी और रोजगार देंगे। इन 10 महीनों में अब तक कितने युवाओं को रोजगार मिला है इसका जवाब दीजिए।

सड़क से सदन तक घेरने की तैयारी

विधायक ने यह भी कहा कि 13 जुलाई को बिहार बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च करेंगे। यह मार्च केवल रूप तक सीमित नहीं रहेगा। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कल कहा था कि 13 जुलाई को विधानसभा मार्च तो होगा। इसके साथ ही मानसून सत्र में सदन के अंदर भी सरकार को घेरेंगे।

नितिन नवीन ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्य में लोगों को हो रही समस्याओं पर बिल्कुल ध्यान नहीं है। एक ही ध्यान है कि कैसे हम देश के प्रधानमंत्री बन सके। तेजस्वी यादव के ध्यान में है कि कैसे हम इस राज्य के मुख्यमंत्री बन जाए। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और मंत्री के बीच हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि, जिस सरकार में शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव और मंत्री के बीच मैं ही नोकझोंक हो ती रहती है। तो उस विभाग का क्या होगा। शिक्षा विभाग में इस तरीके की स्थिति उत्पन्न होने से बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से ठप हो चुकी है। शिक्षको के विषय पर कहा कि लगातार शिक्षक अभ्यर्थी चाह रहे हैं कि उनकी सरकार से चर्चा हो लेकिन सरकार सुनने को तैयार ही नहीं है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen