तेजस्वी यादव से मिलने गई महिलायों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज।


Police charged lathi on women who went to meet Tejashwi Yadav.

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जन्मदिन अवसर पर सैकड़ों महिलाएं राजद के पटना ऑफिस पर उनसे मिलने पहुंची थीं। यह सभी महिलाए आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं और सहायिकाएं है और गुरुवार को वह सभी तेजस्वी यादव से मिल कर उन्हें चुनावी वादा याद दिलाने के लिए पहुची थी, लेकिन महिलायों के भीड़ को देखते हुए महिला और पुरुष जवानों ने वाटर कैनन और लाठी का भी प्रयोग कर उन्हें बल पूर्व खदेड़कर हटा दिया। जिससे कई महिला गंभीर रूप से चोटिल भी हुई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं के अनुसार, तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव में उन्हें स्थाई नौकरी और वेतनमान दिलाने का आश्वासन दिया था।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen