19 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे के लिए जाएंगे। जहा वह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमरीकी सरकार ने पीएम मोदी के आगमन को बड़े आनंद से स्वीकारा है। उनके लिए एक निजी डिनर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन भी शामिल होंगे। साथ ही राष्ट्रपति भवन में 22 जून को एक स्टेट डिनर आयोजित किया जाएगा। जहां भारत और अमेरिका के प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। वॉशिंगटन पहुंचने के बाद पीएम मोदी भारतीय मूल के लोगों से मिलकर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा।
