फर्टिलाइजर बैग पर छपेगा पीएम मोदी का संदेश


PM Modis message will be printed on fertilizer bag

केंद्र सरकार फर्टिलाइजर बैग्स यानी केमिकल खाद की बोरियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश छापेगी। इसमें प्रधानमंत्री किसानों से फर्टिलाइजर को कम और संतुलित तरीके से इस्तेमाल करने की अपील करेंगे। न्यूज एजेंसी PTI ने शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।डिपार्टमेंट ऑफ फर्टिलाइजर ने शुक्रवार को सभी खाद कंपनियों के अधिकारियों को लेटर लिखकर कहा कि फर्टिलाइजर बैग्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश छापने का फैसला लिया गया है। कंपनियों को बैग की नई डिजाइन भी भेजी गई है जिसमे पीएम के फोटो के नीचे संदेश छापा जायेगा।

 

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen