टूटे पहिए पर करीब 15 किमी दौड़ी पवन एक्सप्रेस। खतरा टला बाल बाल बचे यात्री।




 बिहार के दरभंगा से मुज्जफरपुर, हाजीपुर, सोनपुर छपरा के रास्ते मुंबई को जाने वाली दरभंगा मुंबई गाड़ी संख्या 11062 पवन एक्सप्रेस रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होते - होते बाल - बाल बची। मिली जानकारी के अनुसार टूटे पहिए पर करीब 15 किलोमीटर दौड़ती रही ट्रेन फिर यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुवे चेन खींच कर ट्रेन को रोका तथा गार्ड और लोको पायलट को इसकी सूचना दी।जिससे एक बहुत बड़ा रेल हादसा टल गया। जिसके बाद मुज्जफरपुर और हाजीपुर के बीच भगवानपुर स्टेशन के आगे करीब 05 घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।

कोच संख्या एस -11 का टूटा था पहिया।

यात्रियों ने बताया की मुज्जफरपुर से ट्रेन शाम को 17:36 बजे खुली जिसके बाद गाड़ी से कुछ आवाज आने लगी। गोरौल स्टेशन से जब ट्रेन आगे बढ़ी तो रफ्तार के साथ आवाज भी तेज होती गई। जिसके बाद कुछ यात्रियों ने भगवानपुर स्टेशन पर ट्रेन के कोच संख्या एस -11का एक पहिया टूटा हूवा देख ट्रेन के साथ चल रहे गार्ड को इसकी सूचना देने के लिए जा ही रहे थे तब तक ट्रेन खुल गई। ट्रेन में अफरातफरी का माहौल बन गया फिर यात्रियों ने अपनी सूझबूझ से ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका तथा गार्ड एवं लोको पायलट को बताया फिर लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद रेलवे के कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच पहिए को ठीक करने में जुट गए। समाचार प्रेषण तक ट्रेन वही रुकी रही।

​​​​​​सहायक स्टेशन अधीक्षक ने क्या कहा?

भगवानपुर स्टेशन के सहायक स्टेशन अधीक्षक  ने कहा कि रेल का पहिया टूटने की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना रेल मंडल कंट्रोल को दी। जिसके बाद सोनपुर रेल मंडल के डीसीआई अशोक कुमार यादव इसकी जांच में जुट गए है। पवन एक्सप्रेस 11062 के कोच संख्या एस -11 को काट कर हटाया जा रहा है और इसके जगह दूसरा कोच जोड कर ट्रेन को रवाना किया जाएगा।

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen