यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार लॉस एंजलिस से बॉस्टन के बीच फ्लाइट में एक 33 साल के फ्रांसिस्को सेवेरो टोरेस नाम के एक युवक ने फ्लाइट का आपात दरवाजा खोलने के कोशिश की। फ्लाइट अटेंडेंट के रोकने पर फ्रांसिस्को ने फ्लाइट अटेंडेंट के गले पर चाकू से वार किया। बॉस्टन लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्रांसिस्को को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पांच साल की सजा और 2.5 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।
फ्लाइट अटेंडेंट पर पैसेंजर ने किया हमला।
