शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का आज 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। पालोनजी मिस्त्री का जन्म सन् 1929 में हुआ था, आज इनके पास 1.02 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह 143 वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। पालोनजी मिस्त्री को 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। पालोनजी मिस्त्री ने आयरिश महिला से शादी करने के बाद आयरलैंड की नागरिकता हासिल कर ली इसके बाद वे आयरलैंड के सबसे अमीर व्यक्ति बने। शापूरजी पालोनजी ग्रुप देश की सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों में से एक हैं जिनका कारोबार इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट सहित कई अन्य फील्ड और दुनिया भर के 50 देशों में फैला हुआ है।
नही रहे शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री
