17 साल में 1150% बढ़ेगी हमारी स्पेस इकोनॉमी


Our space economy will increase by 1150% in 17 years

भारत का चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना असाधारण घटना है। तमाम जोखिमों के बावजूद यहां लैंडिंग ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) को वैश्विक अंतरिक्ष दौड़ में उभरता हुआ सितारा बना दिया है। रूस के ताजा मिशन के फेल होने से भी इसरो का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष बाजार में दबदबा बढ़ गया है।मल्टीनेशनल मैनेजमेंट कंसल्टेंसी आर्थर डी लिटिलकी 'स्पेश में भारत: 2040 तक 100 अरब डॉलर की इंडस्ट्री' शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, 2040 तक भारत की अंतरिक्ष इकोनॉमी 8 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है, जो अभी लगभग 66,400 करोड़ रुपए है, यानी 17 साल में 1150% का जबर्दस्त उछाल आने की उम्मीद है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen