आज नए साल यानी 2023 का पहला दिन है। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज के दिन भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप के झटके शनिवार को आधी रात के बाद 1:20 बजे महसूस किए गए। दिल्ली के साथ ही आसपास के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप केंद्र से 5 किलोमीटर नीचे था।
साल के पहले दिन भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली।
