शादी का प्रपोजल ठुकराने पर लोहे की रॉड से मारकर लड़की की ली जान।


On rejecting the wedding proposal, the girl was killed by killing an iron rod.

दिल्ली के एक पार्क में लड़की का शव बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतका युवती की पहचान नरगिस के रूप में हुई हैं और आरोपी मृतका की मौसी का लड़का इरफान है। कुछ दिनों पहले दोनों की शादी तय हुई थी। लेकिन आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता था। इसलिए लड़की के घरवालों ने शादी करने से इनकार कर दिया और मृतका ने भी उससे बातचीत बंद कर दी। शुक्रवार को आरोपी मृतका के कोचिंग सेंटर जा कर बात करने के लिए उसे मालवीय नगर के शिवालिक ए ब्लॉक के विजय मंडल पार्क में ले गया। वहा पर आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। लड़की के माना करने पर आरोपी ने उसके सिर पे लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। अब तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार  कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen