निफ्टी ने रचा इतिहास, पहली बार 20,000 के पार


Nifty created history, first crosses 20,000

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स निफ्टी ने इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन याने आज, अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बना दिया। कारोबार के दौरान इसने 20,008 के स्तर को छू लिया। इसके बाद, निफ्टी 176 अंक की तेजी के साथ 19,996 पर बंद हुआ। इससे पहले 20 जुलाई को निफ्टी ने 19,991 के स्तर पर ऑल टाइम हाई बनाया था।

साथ ही, सेंसेक्स 528 अंक की तेजी के साथ 67,127 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट दर्ज की गई।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen