आतंकी पन्नू के खिलाफ NIA ने की एफआईआर


NIA files FIR against terrorist Pannu

एअर इंडिया को उड़ाने की धमकी के मामले में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है। पन्नू के खिलाफ आईपीसी के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून की आतंकवाद से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके पहले भी एनआईए ने पन्नू के खिलाफ 2019 में आतंकी गतिविधियों के आरोप में केस दर्ज किया था और सितंबर 2023 में उसकी संपत्तियों को अमृतसर और चंडीगढ़ में भी जब्त कर लिया था।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen