तेलुगू अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड फिल्म वीरा सिम्हा रेड्डी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। यह एक एक्शन, एडवेंचर फिल्म है जिसे गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा श्रुति हसन, हनी रोज, वरलक्मी सरथकुमार और दुनिया विजय ने भी मुख्य किरदार निभाया है। वीरा सिम्हा रेड्डी फिल्म को बनाने में करीब 150 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर फिल्म वीरा सिम्हा रेड्डी रिलीज।
