जापान में समुद्र तट पर पहुंची लाखों मरी हुई मछलियां


Millions of dead fish reached the beach in Japan

जापान के होक्काइडो प्रांत में लाखों मछलियों की मौत हो गई। मछलियां पानी में बहकर हाकोडेट के तट पर आई गईं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मछलियों के मरने के कारण की अभी जानकारी नहीं हैं। एक्सपर्ट ने जहर और ऑक्सीजन की कमी की आशंका जताई है।  हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इन मछलियों को न खाने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से आग्रह किया गया है कि मरी हुई मछलियों को घर न लाया जाए। क्योंकि हो सकता है कि जहर की वजह से इन मछलियों की मौत हुई हो।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen