तीन दोस्तो के साथ मिल मुखिया ने किया नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म।


Mill chief raped the minor sister -in -law with three friends.

सीतामढ़ी बिहार: तीन दोस्तों के साथ मिलकर मुखिया जीजा द्वारा 15 साल की नाबालिग साली के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी जीजा दलकावा पंचायत का मुखिया है। किशोरी के गांव में ही आरोपी मुखिया का ससुराल है।

आरोपी मुखिया से पिछले करीब डेढ़ साल से पीड़िता फोन पर बात कर रही थी। मुखिया ने पीड़ित किशोरी की अच्छे घर में शादी करने के बहाने से उसे अपने गांव में बुला लिया।

पहले से इंतजार में थे तीन युवक

12 जुलाई को अपनी साली को मुखिया इंद्रजीत ने फोन कर आने के लिए कहा। उसने कहा कि आओ अच्छे घर में तुम्हारा रिश्ता अच्छे घर में करवा देंगे। झांसे में आकर लड़की घर पर किसी को बताए बिना ही रात के आठ बजे निकल गई। रास्ते में एसएसबी कैंप के पीछे बाइक लगा कर इंतजार कर रहे मुखिया ने उसे बाइक पर बैठाया और सीतामढ़ी के अंबेडकर चौक स्थित उसके दोस्त के रुम पर ले गया। जहा पहले से रूम में इंतजार कर रहे तीन दोस्तो के साथ मिल कर मुखिया ने नाबालिग साली के साथ कुकर्म किया।

बाइक पर लड़की को बैठते ही मुखिया ने कहा कि और तीन लड़कियां रूम पर पहले से है। उनकी भी शादी करवानी है। 

बेसुध हालत में पुलिस हस्तीदल को दिखी लड़की

पीड़िता के रुम में अंदर जाते ही पहले से इंतजार में बैठे लडको ने रूम का दरवाजा लॉक कर दिया फिर बारी बारी से चारो ने लड़की के साथ दुराचार किया।

किसी तरह उनको चकमा देकर पीड़िता वहा से फरार हो गई। रात में बेसुध हालत में सड़कों पर भाग रही लड़की को देख पुलिस के हस्ती दल ने उसे रोक कर पूछा तो उसने सारी बात बताई। पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची । पीड़िता ने बताया की पास के गांव के मुखिया इंद्रजीत यादव उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए और चार दोस्तो के साथ मिल कर उसका गैंगरेप किया है। पीड़िता ने बताया की आरोपी मुखिया इंद्रजीत यादव रिश्ते में उसका जीजा लगता है जिस वजह से उनकी फोन पर हमेशा बात होती थी। लड़की के बताए गए पता पर पुलिस ने छापेमारी की । इस दौरान सभी आरोपी मकान में तला लगाकर फरार हो चुके थे।

क्या कहा सीतामढ़ी एसपी ने

सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया की चारो आरोपियों को उनके मोबाइल को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चार घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलकावा पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुमार यादव(36), सौरभ यादव(24), अनिल यादव(25), व जय किशोर कुशवाहा (26) के रूप में हुई है। सभी को गिरफ्तार कर आगे की करवाई की जा रही है।

 

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen