फ्लोरिडा में मास शूटिंग, तीन अश्वेतों की मौत।


Mass shooting in Florida, death of three blacks.

अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के जैक्सनविले में शनिवार को एक स्टोर में गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया एक शख्स गन लेकर स्टोर में घुसा। उसने तीन अश्वेत लोगों को निशाना बनाकर गोली मार दी। रॉयटर्स के मुताबिक, तीनों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार दी है। जैक्सनविले के पुलिस अफसर टीके वॉटर्स ने बताया कि आरोपी अश्वेत लोगों से नफरत करता था। यह एक नस्लीय हमला था। मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल थी। शूटिंग से पहले आरोपी ने परिजनों, मीडिया और पुलिस अधिकारियों के लिए कई मेनिफेस्टो भी जारी किए थे, जिसमें उसने अश्वेतों के खिलाफ अपनी नफरत को बताया था।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen