मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जयंत सावरकर का 24 जुलाई को निधन हो गया। उन्होंने 88 साल की उम्र में आख़िरी साँस ली। उनके बेटे कौस्तुभ सावरकर ने बताया की क़रीब 10-15 दिन पहले उन्होंने लो ब्लड प्रेशर की शिकायत करी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, रविवार की रात को उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और सुबह 11 बजे सोमवार को उनका निधन हो गया। मराठी इंडस्ट्री उनके निधन से शोक में है। उन्होंने मराठी फ़िल्मों के साथ साथ कई हिन्दी फ़िल्मों में भी काम किया है। पर्दे पर वे अधिकतर ससुर और पिता के किरदार के लिए जाने जाते थे। मराठी में उन्होंने ‘गड़बड़ गोंधल’, ‘हरि ओम विठला’, ‘66 सदाशिव’ जैसी फ़िल्में की। वही ‘युगपुरुष’, ‘वास्तव’ और ‘सिंघम’ जैसी हिन्दी फ़िल्मों में काम किया है। जयंत सावरकर अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए है। उनके निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया के ज़रिये श्रद्धांजलि अर्पित की।
मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ‘जयंत सावरकर’ का हुआ निधन
                        
                        
                        
                        
 गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
 हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
 पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
 स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
 दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
 आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
 थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
 चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
    Add DM to Home Screen