ममता बनर्जी ने कालियागंज थाने को आग के हवाले करने के मामले में बाहरी लोगों पर आरोप लगाया है। ममता बनर्जी के अनुसार बाहरी लोगों को निजी संपत्ति और कालियागंज थाने पर हमले करवाने के लिए राज्य में लाया गया था। नाबालिग लड़की की मौत के बाद कालियागंज में हुई हमले के पीछे भाजपा का हाथ है। साथ ही ममता बनर्जी ने घटना में शामिल लोगों के संपत्तियों की छानबीन करने का निर्देश दिया है।
दंगा भड़काने के मामले में भाजपा पर इल्जाम लगाती ममता बनर्जी।
