महाराष्ट्र में स्थित बुलढाणा समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हाल ही में एक दर्दनाक घटना घटी। खबर के अनुसार नागपुर से मुंबई 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस का टायर फटने के कारण वाहन पलट गई और उसके चलते आग लग गई। जिस वजह से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने घायलों को बुलडाणा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने की जानकारी दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
महाराष्ट्र: बस में लगी आग से जिंदा जल गए यात्री।
