गगनयान मिशन के लिए पहली टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग आज।


Launch of first Test flight for Gaganyaan Mission today

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने गगनयान मिशन की तैयारियां कर ली है। गगनयान मिशन के अंतर्गत, टीवी-डी1 अपने पहले परीक्षण के लिए 21 को उड़ान भरेगा । इस परीक्षण के नतीजों के आधार पर और भी परीक्षण किए जाएंगे, जिसमें क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप प्रणाली का मूल्यांकन होगा। यह मिशन तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसरो का लक्ष्य तीन दिवसीय गगनयान मिशन के लिए 400 किलोमीटर की लो अर्थ ऑर्बिट पर मानव को अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाना है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen