पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज। कई के सिर फटे। सांसद भी घायल।


Lathicharge on BJP workers in Patna. Many torn their heads. MP also injured.

पटना बिहार: सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च कर रहे बिहार बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डाकबंगला चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर दौड़ा-दौड़ा कर प्रदर्शनकारियों को पीटा।

प्रदर्शन में शामिल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई । लाठीचार्ज के दौरान भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भी चोट लगी है। बीजेपी पीछे हटने को तैयार नहीं है बीजेपी नेता और कार्यकर्ता डाक बंगला चौराहे पर ही बैठ गए हैं।

क्या कहा भाजपा नेताओं ने

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया हमें खदेड़ा जा रहा है इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं कार्यकर्ताओं के सिर फट गए हैं

​​​​​​बीजेपी शिक्षक, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन से लेकर सड़क तक सरकार को घेर रही है। बीजेपी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का इस्तीफा भी मांग रही है।

बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम गांधी मैदान में विधानसभा के लिए आगे बढ़ने लगा विधानसभा मार्च में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, शाहनवाज हुसैन समेत कई पूर्व मंत्री भी शामिल है।

भाजपा अपनी तीन मांगों को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है इनमें पहला नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देना। दूसरा 10लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के वादे का क्या हुआ। तीसरा चार्जशीटेड तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर बीजेपी मार्च कर रही है।

घेराव शुरू करने से पहले बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव ने कहा कि सरकार ने 10 लाख नौकरियां देने का दावा किया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ। शिक्षकों को आज तक राज्य कर्मी का दर्जा नहीं मिला है। सरकार अपने वादे को पूरा करने में असफल रही है। वहीं शिक्षकों के आज गैर मौजूद रहने पर सस्पेंड के विभागीय आदेश को भाजपा विधायक ने दमनकारी फैसला बताया।

 

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen