उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हथियार सौदे पर चर्चा करने के लिए रूस की यात्रा पर निकल गए हैं। पहले यह दावा दक्षिण कोरिया के मीडिया द्वारा किया गया था, जिसे बाद में क्रेमलिन ने भी इसकी पुष्टि की। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने भी इस यात्रा की पुष्टि की है। किम और पुतिन की मुलाकात व्लादिवोस्तोक शहर में मंगलवार को होने की उम्मीद है। दावा किया गया है कि किम ट्रेन से उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से रवाना हुए।
किम जोंग उन रूस की यात्रा के लिए हुए रवाना
