रिश्वत लेने के दौरान कर्नाटक पुलिसकर्मी गिरफ्तार।


Kerala police caught Karnataka policemen while taking bribe.

कर्नाटक के कुछ पुलिसकर्मियों को केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केरल कोच्चि जिले के DCP एस शशिधरन के अनुसार ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में 1 अगस्त को कर्नाटक की पुलिस टीम 2 आरोपी अखिल और निखिल को ढूंढ़ती हुई केरल आई थी। दोनों आरोपियों को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया था। लेकीन आरोपियों को छोड़ने के लिए कर्नाटक पुलिस ने उनसे 25 लाख रुपए की मांग की थी। दोनों आरोपियों की पत्नी ने उनको 3 लाख 95 हजार रुपए दे दिए थे। पर पुलिस वालों की पैसों की डिमांड से परेशान होकर आरोपी की मंगेतर ने केरल पुलिस से उनकी शिकायत की। जिसके बाद केरल पुलिस ने कर्नाटक पुलिस के एक इंस्पेक्टर और 4 पुलिस वालों को गिरफ्तार कर लिया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen