आम आदमी पार्टी का समर्थन करने के लिए केजरीवाल ने I.N.D.I.A सांसदों को चिठ्ठी लिख कर धन्यवाद दिया।


Kejriwal thanked India MPs by writing a letter to support the Aam Aadmi Party.

 

दिल्ली सर्विस बिल पर आम आदमी पार्टी का समर्थन करने वाले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसदों को अरविंद केजरीवाल ने चिट्‌ठी लिख कर धन्यवाद दिया है। खासकर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और जेएमएम सुप्रीमो हेमंत सोरेन का आभार प्रकट किया। चिट्‌ठी में केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली की 2 करोड़ जनता की ओर से विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसदों को धन्यवाद दे रहे हैं। जिन्होंने गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्‍ली बिल 2023 के खिलाफ वोट दिया। संविधान के प्रति I.N.D.I.A के सांसदों का अटूट विश्वास दशकों तक याद रहेगा और आगे भी संविधान को कमजोर करने वाले लोगों के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की उम्मीद रखता हूं। साथ ही खराब स्वास्थ्य और इतनी उम्र के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा पहुंचे। जिसके लिए उन्होंने चिट्‌ठी लिख कर उनको धन्यवाद दिया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen