कर्नाटक की पार्टी जेडीएस हुई एनडीए में शामिल।


Karnataka party JDS joins NDA

जनता दल सेक्युलर (JDS) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की घोषणा की है, जिसकी नेतृत्व बीजेपी कर रही है। जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मीटिंग में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे। इस मुलाकात के बाद, नड्डा ने ट्वीट कर कहा "कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से गृह मंत्री अमित शाह की मौजदूगी में मुलाकात की। मुझे खुशी है कि जेडीएस ने एनडीए में शामिल होने का फैसला लिया।" चर्चा में कर्नाटक की सीटों के बंटवारे का भी विचार किया गया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen