जोधपुर : परिवार के 4 लोगों की हत्या कर शवों को जला दिया।


Jodhpur: The dead bodies were burnt by killing 4 family members.

मंगलवार रात को जोधपुर के ओसियां में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर, उनके शवों को जला दिया गया। पुलिस को चारों शव जली हुई अवस्था में एक झोपड़ी में मिली। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रात में सो रहे समय झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार के एक पुरूष, दो महिला और एक बच्ची का गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपियों ने झोपड़ी में आग लगा दी। मृतकों में परिवार के मुखिया 55 वर्षीय पूनाराम बैरड़, उनकी पत्नी 50 वर्षीय भंवरीदेवी, पुत्रवधु 24 वर्षीय धापू और 7 महीने की बच्ची शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव और अधिकारी मौके पर पहुंचे। SFL, डॉग स्क्वायड के साथ DST भी इस मामले की जांच कर रही हैं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen