धोनी की अर्जी पर आईपीएस अफसर को सजा


IPS officer punished on Dhonis application

मद्रास हाईकोर्ट ने रिटायर्ड IPS अफसर जी संपत कुमार को 15 दिनों की कैद की सजा सुनाई है, जो महेंद्र सिंह धोनी की याचिका पर आयी थी। इसके साथ ही सजा को 30 दिनों के लिए स्थगित भी किया गया है ताकि उन्हें अपील का मौका मिल सके। दरअसल 2013 में जी संपत कुमार तमिलनाडु पुलिस के CID के अफसर थे। उन्होंने 2013 IPL सट्टेबाजी मामले की शुरुआती जांच की थी। उन पर सट्‌टेबाजों को छोड़ने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगा था। इसलिए उन्हें केस से हटा दिया गया था।

 

संपत ने इस केस में धोनी का नाम भी शामिल किया था। इस पर धोनी ने जी संपत कुमार और एक टेलीविजन चैनल ग्रुप के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया था। 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen