भारत अपने सैनिक 15 मार्च तक निकाले: मालदीव।


India removed its soldiers by March 15: Maldives

मालदीव राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत से अपने सैन्यबलों को मालदीव से हटाने की मांग फिर दोहराई है और इसके लिए 15 मार्च तक की अवधि दी है। इससे पहले भी मालदीव ने दो महीने पहले भारतीय सैनिकों को हटाने की मांग की थी। मालदीव में वर्तमान में 88 भारतीय सैनिक हैं। राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन की हालिया यात्रा के बाद भारत को लेकर तीखी बयानबाजी की है।  शन‍िवार को भी मुइज्‍जू ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान भारत का नाम ल‍िए बिना परोक्ष रूप से कहा था कि 'हम छोटे हो सकते हैं लेकिन इससे उनको हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता है.'     

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen