रविवार को आगरा प्रशासन के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आगरा के पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुकथरी की सरकारी गोशाला में एक ही दिन में 11 गायों की मौत होने पर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक महीने से गोशाला के गायों को पर्याप्त चारा-पानी नहीं दिया जा रहा था। इसलिए भूख-प्यास के कारण इन गायों की मौत हुई हैं। उसके बाद गोशाला के कर्मचारी चुप चाप जेसीबी की मदद से शवों को दफनाने का प्रयास कर रहे थे। इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार अग्रवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी पिनाहट शिवांगी दुबे ने गोशाला का निरीक्षण किया। गायों का पोस्टमार्टम कराने के बाद भी मौत की असली वजह पता चलेगी।
एक दिन में गोशाला में 11 गायों की मौत, छुपकर दफनाया शवों को।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen