रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बेला चौक के पास एक शख़्स ने अपने बिज़नेस पार्टनर को गोली मार दी। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना बीते मंगलवार 11 जुलाई की शाम की है। घायल शख़्स शेख़ बहाव को रकसौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है और अभी ख़तरे से बाहर है। बताया जा रहा है की बेला चौक स्तिथ दुकान पर पूर्व मुखिया शेख़ बहाव और ब्रजेश गुप्ता पैसों की लेन देन का हिसाब कर रहे थे, इसी दौरान उन दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और विवाद इतना बड़ गया की ब्रजेश गुप्ता ने शेख़ बहाव पर गोली चला दी और वहाँ से फ़रार हो गया। पूर्व मुखिया शेख़ बहाव को तीन गोलियाँ मारी गई है, घटना के बाद रकसौल डीएसपी और स्थानीय रामगढ़वा थाने की पुलिस मौक़े पर पहुँची, साथ ही गोली मारने वाले ब्रजेश गुप्ता को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
मोतिहारी में अपने ही बिज़नेस पार्टनर को गोली मारी, पैसे की लेन-देन में हुआ था विवाद
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen