दिल्ली के मुखर्जी नगर में हॉस्टल में लगी आग


Hostel fire in Mukherjee Nagar, Delhi

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लग गई। हादसे के समय अंदर करीब 35 लड़कियां थीं। हालांकि, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दमकल की टीम ने आग को बुझा दिया है। आग की शुरुआत मीटर बोर्ड के पास से हुई थी, और फिर पूरी बिल्डिंग में फैल गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हॉस्टल में आग लगने की घटना पर दुख जताया और लिखा कि जिला प्रशासन और दमकल की टीम को बिल्डिंग में फंसे बच्चों को जल्दी से जल्दी सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए हैं।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen