1 जनवरी से महंगी होंगी होंडा की कारें


Hondas cars will be expensive from January 1

होंडा ने तीन महीने पहले अपनी पहली मिड साइज SUV 'एलिवेट' 10.99 लाख रुपए के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया था। लेकिन अब होंडा कार्स इंडिया जनवरी से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने जा रही है। यह बढ़ती कीमतें इनपुट कॉस्ट के प्रेशर कम करने के लिए कंपनी द्वारा की जा रही हैं। होंडा इंडियन मार्केट में एलिवेट, सिटी और अमेज जैसे तीन मॉडल बेचती है। होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) कुणाल बहल ने अगले महीने से अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने की जानकारी दी है, और यह बढ़ावा अंतिम रूप में महीने के अंत तक होगा। उन्होंने बताया कि नया मॉडल एलिवेट ग्राहकों को बहुत पसंद आ रहा है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen