2022 का सबसे बड़ा तूफान हिनामनोर है। जिससे सबसे अधिक खतरा चीन और जापान को है। मगर यह तूफान पूर्वी चीन सागर और जापान के दक्षिण हिस्से को अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सुपर टाइफून हिनामनोर लगभग 257 KM/H की रफ्तार से उठा था। मगर अब तूफान की रफ्तार 313 KM/H है। जिसके कारण लहरों की ऊंचाई 15 मीटर तक हो गई है। लेकिन आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार कम हो सकती है।