मुजफ्फरपुर बिहार: वैसे तो बिहार सरकार का शिक्षा विभाग अपने नए नए कारनामों को लेकर काफी मशहूर है। नया मामला मुजफ्फरपुर जिले की सकरा प्रखंड के डिहुली इसहाक पंचायत स्थित पहाड़पुर उर्दू राजकीय मध्य विद्यालय का है जहां के हेड मास्टर उमेश ठाकुर बुधवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए वह अपनी हाजिरी बनाने आए थे स्कूल के अन्य शिक्षकों ने इसका विरोध किया तो वह दुर्व्यवहार करने लगे।
नशे में धुत हेड मास्टर लूंगी- बनियान में पहुंचे स्कूल
शराब के नशे में धुत हेड मास्टर लूंगी- बनियान में ही स्कूल पहुंच गए थे। महिला शिक्षकों से बदसलूकी भी की व बच्चों के डेस्क पर बैठकर हंगामा किया।
उनकी हरकतों को देख ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए। लोगों ने उसे पकड़ लिया व स्कूल में ही बंधक बना लिया। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
छुट्टी की हाजिरी बनाने पहुंचे थे स्कूल
पुलिस ने हेड मास्टर उमेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। उमेश दुबहा गांव का रहने वाला हैं। उसके खिलाफ पहाड़पुर गांव की महिला सहानी बेगम ने सकरा थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इसमें बताया जा रहा है कि हेड मास्टर उमेश ठाकुर लगभग 10:00 बजे शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। वह छुट्टी की हाजिरी बनाने आया था। स्कूल में आते ही वह क्लास में जाकर बच्चों से शिक्षक के सामने ही दुर्व्यवहार करने लगा व अपशब्द भाषा का प्रयोग करने लगा। बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अक्सर नशे में स्कूल पहुंचने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हेड मास्टर आए दिन नशे की हालत में स्कूल आते हैं। कई बार विरोध किया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। आज नशे की हालत में लूंगी बनियान पहनकर ही स्कूल में पहुंच गए थे।
सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि एचएम के नशे में होने की पुष्टि हुई है। महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर एचएम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से उसे जेल भेजा जाएगा।
गोरखपुर के CCTV व्यवसायियों का दल ADITI INFOTECH के नेतृत्व में थाईलैंड रवाना।
हरेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मांझी के मुबारकपुर की घटना।
पश्चिम बंगाल में तबाही मचा सकता है साइक्लोन वायॅपर जॉय।
स्कूल ब्लॉक शकरपुर में सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाई गयी।
दिव्या भारती 21 फिल्में कर टॉप एक्ट्रेस बनीं थीं।
आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी।
थाईलैंड टूर से लौटे गोरखपुर के सीसीटीवी व्यवसाई। हाई फोकस को दिया धन्यवाद।
चिकित्सकीय संस्थानों के डॉक्टरों के पंजीकरण में फर्जीवाड़ा।
Add DM to Home Screen