हरियाणा : नलहरेश्वर मंदिर के बाहर फायरिंग का विडियो आया सामने, पुलिस भी छुपने को हुई थी मजबूर।


Haryana: The video of firing came out outside the Nalreshwar temple, the police was also forced to hide.

31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा का एक एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा गया हैं कि नलहरेश्वर मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालुओं पर पहाड़ों के बीच फायरिंग की गई थी। श्रद्धालुओं और पुलिस भी मंदिर के बाहर खड़ी गाड़ियों के पीछे छिपकर जान बचा रहे हैं। मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा के अनुसार दंगे की दिन PB 31 W 4831 नंबर की एक सफेद रंग की हुंडई वेन्यू कार में कुछ लोग थे जो दंगाइयों की भीड़ को लीड कर रहे थे। दंगे करने वाले लोग धार्मिक नारे लगा रहे थे। वीडियो में नजर आ रही जगह के हिसाब से दिल्ली-अलवर हाईवे से दंगाई की भीड़ पहले होडल चौक पर इकट्ठा होकर हाईवे से 2 किलोमीटर चलते हुए तिरंगा पार्क पहुंचे थे।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen