सरकार ने किए सरोगेसी के नियमों में बदलाव


Government made changes in surrogacy rules

हाल ही में केंद्र सरकार ने किराए की कोख यानी सरोगेसी से जुड़े कुछ नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इन नियमों के संशोधन से अब देश के लाखों ऐसे कपल्स को राहत मिलेगी, जो अपने घर में किलकारी सुनना चाहते हैं। केंद्र सरकार ने सरोगेसी (रेगुलेशन) रूल्स 2022 में परिवर्तन किया है, जिसके अनुसार अब सरोगेसी प्रक्रिया में युग्मक (Gametes) बच्चा चाहने वाले दंपत्ति का ही होना जरूरी नहीं है। सरोगेसी कानून के तहत, सुप्रीम कोर्ट द्वारा अब तक बने कानून के अनुसार स्पर्म और एग सेल्स पति-पत्नी का ही होना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार ने इन नियम में अब संशोधन कर दिया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen