कानून व्यवस्था की बैठक में देर रात सीएम अशोक गहलोत ने अफसरों को आदतन मनचलों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का आदेश दिया है। इस आदेश के तहत महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़छाड़ करने वालों आदमीयों को अब राजस्थान में सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। छेड़छाड़ करने वाले लोगों के कैरेक्टर सर्टिफिकेट में छेडछाड़ में लिप्त होने का उल्लेख किया जाएगा। सीएम अशोक गहलोत के अनुसार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है की वह महिलाओं और कमजोर वर्ग के खिलाफ अपराधों को रोके। साथ ही उन आरोपियों के खिलाफ रिकॉर्ड रखा जाए।
सरकारी नौकरी वालों को लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: अशोक गहलोत।
