हत्यारन बनी प्रेमिका, नए प्यार के लिए पुराने प्रेमी को उतारा मौत के घाट


Girlfriend became the killer, the old lover was killed for new love

पहले के समय में जहां प्रेम को एक पवित्र रिश्ता समझा जाता था, प्यार करने वाले प्रेमी युगल एक दूसरे के लिए जान देने को तैयार रहते थे, वही प्रेमी युगल अब बदलते समय के साथ के एक दूसरे के लिए जान देने के बजाय एक दूसरे की जान लेने को तैयार रहते हैं, ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है हरिद्वार के हल्द्वानी से, जहां पर अपने पहले प्रेमी के होने के बावजूद लडकी को किसी और से प्यार हो गया और उस प्यार के नशे में चूर लड़की ने अपने पहले प्रेमी को कोबरा से डसवा कर मौत की नींद सुला दिया। आपको बता दें की हल्द्वानी के  अंकित चौहान का शान्ति विहार कॉलोनी में रहने वाली माही से प्रेम प्रसंग था दोनों एक दूसरे को चाहते थे, हालंकि बाद में माही को किसी और से प्रेम हो गया और अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर उसने अंकित को मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें की 15 जुलाई को पुलिस को अंकित की लाश एक कार से मिली थी, प्रथम दृष्ट्या देखने पर पुलिस को कुछ आपत्तिजनक नही लगा देखने से मौत कार में दम घुटने से हुई है ऐसा प्रतीत होता था। पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ की अंकित की मौत सांप के काटने से हुई है। पुलिस ने अपनी जांच के बाद माही और उसके नए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen