इंस्टा पर प्यार आशिक संग प्रेमिका फरार। हरियाणा में शादी, बलिया से गिरफ्तार।


Girlfriend absconding with love love on Insta. Marriage in Haryana, arrested from Ballia.

मुजफ्फरपुर बिहार: इंस्टाग्राम से प्यार कर लड़की के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र का है। जहां मुजफ्फरपुर की रहने वाली 19 वर्ष की लड़की को इंस्टाग्राम के मध्यम से उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले 23 वर्ष के लड़के से प्यार हो गया। 26 जून को लड़की ट्यूशन के बहाने घर से फरार हो गई ।

पुलिस ने सूचना के आधार पर लड़की को बलिया से बरामद कर लिया। वही लड़के को भी हिरासत में ले लिया गया। मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को मुक्त कर दिया गया है।

इंस्टाग्राम से हुआ प्यार

बता दें कि लड़की इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। वह अक्सर अपना फोटो और वीडियो इंस्टा पर अपलोड करती थी। लड़का अक्सर उसके फोटो वीडियो को लाइक भी करता था। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी। कुछ ही दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गया। उसके बाद दोनों ने शादी का प्लान बना लिया। लड़का कई बार बलिया से मुजफ्फरपुर लड़की से मिलने भी आया। 26 जून को लड़की घर से भागकर बलिया पहुंची। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

हरियाणा के मंदिर में में रचाई शादी

26 जून 2023 को मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की घर से सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली। रास्ते में पताही हवाई अड्डा के पास एक दुकान पर अपनी साइकिल लगा दी। उसके बाद ऑटो से मुजफ्फरपुर स्टेशन चली गई। वहां से ट्रेन पकड़ कर उत्तर प्रदेश के बलिया चली गई। बलिया में उसके प्रेमी ने उसे रिसीव कर लिया। इसके बाद दोनों वहां से भागकर दिल्ली चले गए। दिल्ली में कुछ दिन रहने के बाद, वे लोग 30 जून 2023 को हरियाणा चले गए। जहां एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर लिया। उसके बाद वापस बलिया गए और रहने लगे। इसी बीच 13 जुलाई 2023 को पुलिस ने लड़की के मोबाइल के लोकेशन से बलिया में रहने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने बलिया पहुंचकर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही लड़के को भी हिरासत में ले लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने दोनों को मुक्त कर दिया। 

बता दे की लड़की की उम्र 19 वर्ष है वही लड़का 23 वर्ष का है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। दोनों के बालिग होने के कारण कोर्ट ने दोनों को मुक्त कर दिया।

परिजनों ने अपहरण का मामला कराया था दर्ज

लड़की के घर से भागने के बाद लड़की के परिजनों ने करजा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसमें परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया था। पूरे मामले पर करजा थाना के दरोगा नितेश कुमार ने बताया कि लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद लड़की को उत्तर प्रदेश से 13 जुलाई को बरामद कर लिया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान 164 का बयान दर्ज करवाया गया। यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला। लड़का यूपी का रहने वाला है। दोनों का इंस्टाग्राम से संपर्क हुआ। 26 जून को लड़की ट्रेन पकड़कर लड़का के पास बलिया चली गई। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

 

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen