शुक्रवार दोपहर को उज्जैन के महिदपुर रोड क्षेत्र के शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में एक गैस की टंकी में विस्फोट हुआ। खबर के अनुसार उज्जैन से 60 किमी दूर शासकीय कन्या विद्यालय की परिसर में शुक्रवार को भी रोजाना की तरह पांच आंगनवाड़ी के लिए भोजन बनाया जा रहा था। उसी समय खाना बनाते समय अचानक गैस की नली में आग लग गई। जिसे देख कर खाना बनाने वाली महिलाओं ने शोर मचा कर क्षेत्र के लोगों को बुलाया। लेकिन वह लोग कुछ कर पाते इसके पहले ही गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हालाकि इस विस्फोट से कोई जनहानि नहीं हुई हैं। पर दिवारे टूट गई हैं और छत भी गिर गई हैं। महिदपुर थाना पुलिस अब इस मामले को जांच कर रही हैं।
मध्याह्न भोजन बनाते समय स्कूल में फटा गैस सिलेंडर।
