उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का निधन।


Former Uttar Pradesh minister Ashutosh Tandon dies

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आशुतोष गोपाल टंडन उर्फ गोपालजी का निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार को अंतिम सांस ली। आशुतोष गोपाल टंडन कैंसर से जूझ रहे थे। उत्तर प्रदेश में साल 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद आशुतोष गोपाल टंडन को योगी सरकार में मंत्री बनाया गया था। वर्तमान में वे लखनऊ पूर्व सीट से विधायक थे। आशुतोष गोपाल टंडन मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन के बेटे थे। लालजी टंडन को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बेहद करीबी माना जाता था। भाजपा ने वाजपेयी के बाद 2009 में लालजी टंडन को लखनऊ से अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया था।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen