नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन।


Floods and landslides in Nepal.

मानसून के साथ ही नेपाल में भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका हैं। जिस वजह से पूर्वी नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। बिगड़े मौसम की वजह से तीन जिलों से 25 लोग लापता हुए हैं। बाढ़ के चलते संखुवसाभा जिले में पर्यावरण कर्मचारियों के साथ 16 कामगार लापता हैं और एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई हैं। भूस्खलन के कारण भी कई घर तबाह हो गए और दबने से चार लोगों की मौत हो गई। लोगों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन और प्रधानमंत्री द्वारा राहत और बचाव के कार्यों में तेजी के निर्देश दिए हैं। नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट के अनुसार इस साल 12 लाख से अधिक लोग मानसून से प्रभावित होंगे।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen